फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गत वर्ष से आधा ही मंडी में पहुंचा धान

Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी15: जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की लगी ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक धीमी गति से हो रही है। अब तक मंडी में लगभग दो लाख 5420 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जबकि पिछले साल के मुकाबले यह काफी कम है। पिछले साल अब तक चार लाख 20 हजार क्विंटल धान आ चुका था।
विज्ञापन

जुलाना की नई अनाज मंडी में वैसे तो धान की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन इसकी गति बहुत धीमी है, क्योंकि जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई है। साथ ही धान की कटी फसल में नमी होने के कारण भी किसान अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में नहीं ला रहे हैं। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यादातर धान 1509 की आवक हो रही है। धान 1509 किस्म के भाव की बात करें तो 2450 से लेकर 2910 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जोकि पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।

शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रधान पवन लाठर की अध्यक्षता में हुई। इसमें आढ़तियों ने फैसला लिया कि मंडी में अव्यवस्था ना फैले इसके लिए सुबह 5 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री होगी। उसके बाद मंडी में कोई भी ट्रॉली नहीं घुसने दी जाएगी। 4 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक केवल उठान का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई परेशानी नही आएगी। मंडी में बिजली पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। -कोमिला, मंडी सचिव, जुलाना।

02जेएनडी15: जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की लगी ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें