फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्राल पंप संचालक से 2.91 लाख रुपये लूटने के दो आरोपी लिए रिमांड पर ््््

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पुल के नीचे ढाई माह पहले पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर बाइक की डिग्गी से 2.91 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने वीरवार को उचाना के गांव काकड़ोद निवासी विशाल उर्फ महाकाल और सोनीपत के गांव भावड़ हाल आबाद विजय नगर निवासी साहिल उर्फ गोली को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

हैबतपुर गांव निवासी अनिल ने छह जून को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बराह खुर्द गांव के नजदीक आदर्श फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाता है। पांच जून को वह रात में बाइक से 2.91 लाख रुपये की नकदी लेकर चला था। तभी करीब 12 बजे पिंडारा गांव के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज में बने अंडर पास गोहाना रोड पर पहुंचा तो वहां दो युवक खड़े थे। दोनों के मुंह ढके थे। दोनों ने उसे रुकवा लिया और लाठी और सरिया से हमला कर दिया।
इसके बाद बाइक की डिग्गी तोड़कर कैश से भरा बैग ले गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। जांच में उचाना के गांव काकड़ोद निवासी विशाल उर्फ महाकाल और सोनीपत जिला के गांव भावड़ हाल आबाद विजय नगर निवासी साहिल उर्फ गोली का नाम सामने आया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें