जींद। जिला नगरायुक्त मेजर गायत्री अहलावत ने वीरवार को जिले भर की नगर परिषद व पालिकाओं के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि लोगों के कामों को प्राथमिकता से निपटाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। साथ ही काम में पारदर्शिता लाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बजट की कमी की मांग अधिकारियों द्वारा उठाए जाने पर मेजर गायत्री अहलावत ने कहा कि वे इसके लिए सरकार को पत्र लिखेंगी। जल्द ही बजट की उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को बजट जारी किया जा सके। मीटिंग में जलशक्ति अभियान, स्वच्छ भारत मिशन व अन्य सभी मुद्दों पर समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, एक्सईएन सुमित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।