फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से पेंशन न मिलने पर तहसील कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गांव मालवी के काफी बुजुर्ग दो माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द उनके खातों में पेंशन डालने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मालवी गांव निवासी सुल्तान, राजकुमार, टेकराम, राजल, कृष्ण व सुरजन ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पेंशन के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें कोरा आश्वासन ही हाथ लगा। उन्हें पेंशन नहीं मिलने का कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है। ग्रामीणों में प्रशासन के रवैये को लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें