फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
28जेएनडी21-ईदगाह में ईद के मौके पर नमाज के अता करते इस्लाम वर्ग के लोग। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। जिलेभर में वीरवार को ईद उल अजहा (बकरीद) पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने हांसी ब्रांच नहर के पास जामा मस्जिद ईदगाह में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के लोगों ने जम कर खरीददारी की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए ईदगाह के पास पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखी।
विज्ञापन

हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह, हजूर मस्जिद नरवाना में इमाम मोहम्मद रफीक के नेतृत्व में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर नमाज अता करने के लिए इस्लाम धर्म के अनुयायी वीरवार सुबह से ही ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा कीऔर सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया।
जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई तथा भाईचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्ला ताला से मांगी। इस मौके पर उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी और सुखद भविष्य की कामना की। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं जामा मस्जिद हथो में इमाम मुहम्मद याकिब ने अपने भाषण में हिंदू, मुुस्लिम, सिख समाज को भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें