फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एप से एडिट कर नाबालिग छात्रा की बनाई नग्न तस्वीर, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लड़कियों की फोटो को एप पर एडिट कर न्यूड बनाने के मामले जिले में लगातार सामने आ रहे हैं। इससे लड़कियों और उनके परिजनों को मानसिक व सामाजिक तौर पर परेशानी हो रही है। इसको लेकर प्रशासन भी गंभीर है। इसके चलते शहर की एक काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा की फोटो को एप से एडिट न्यूड बनाने का मामला सामने आया है। इससे नाबालिग छात्रा और उसका परिवार काफी परेशानी में है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इससे पहले जिले के एक गांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की फोटो को एडिट कर वायरल किया था। इसमें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वह फोटो किसी अन्य लड़की की थी, लेकिन उस वीडियो को किसी एप के माध्यम से बदलकर खिलाड़ी को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। बाद में पुलिस पूछताछ में मामला कुछ और निकला। इस कारण खिलाड़ी और उसके परिजनों को सामाजिक, मानसिक तौर पर परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

इसी तरह से अब शहर की एक काॅलोनी की किशोरी के साथ हुआ है। इसमें किसी ने नाबालिग छात्रा की फोटो खींचकर उसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से एप पर डालकर उसकी नग्न तस्वीर बना दी। इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो वह सदमे में आ गई। जिसके बारे में परिजनों को बताया। हालांकि नाबालिग छात्रा अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखती है। उसका राह चलते हुए या फिर क्लास में बैठे हुए की फोटो ली गई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी बीबीपुर निवासी प्रियवर्त, अर्बन इस्टेट निवासी मुकुल और नवजीत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उचाना के स्कूल में प्राचार्य ने किया था छात्राओं को ब्लैकमेल

उचाना के एक स्कूल में पिछले दिनों प्राचार्य द्वारा छात्राओं को ब्लैकमेल करने का मामला भी सामने आया था। प्राचार्य छात्राओं को कम अंक देने, लड़कों के साथ अफेयर होने का डर दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। इस मामले में छात्राओं ने गुमनाम चिट्ठी लिखकर प्राचार्य की पोल खोली थी। इसमें स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर आरोप लगाए थे। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवाने का काम किया था।
विज्ञापन

आरोपी शीघ्र होंगे गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों प्रियवर्त, मुकुल व नवजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करेगी, ताकि वह भविष्य में किसी और छात्रा के साथ इस तरह की हरकत न कर सकें। अगर भविष्य में या पहले भी इस तरह की घटना किसी महिला या लड़की के साथ हुई है तो उसकी शिकायत करें, क्योंकि कुछ युवक महिलाओं को इस तरह से बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल करते हैं, जिससे भविष्य में इन महिलाओं और लड़कियों के लिए ज्यादा परेशानी बढ़ती है।

-नवीन मोर सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें