फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवदीप हुड्डा बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

Fri, 14 Apr 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारतीय युवा कांग्रेस के रिटर्निंग अधिकारी एवं हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित सचिव नवदीप हुड्डा को संगठन में महासचिव पद पर जिम्मेदारी दी गई है। युवा कांग्रेस के चुनाव में वह सचिव बने थे, लेकिन उनके संगठन में किए गए सहरानीय कार्य को देखते हुए उनको महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

नवदीप हुड्डा ने अपनी नियुक्ति पर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी शिवि, सहप्रभारी सत्यवान और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है। उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। पार्टी संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा और आम जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और उनको बदलने का मन बना चुकी है। प्रदेश की जनता जल्द से जल्द भाजपा के शासन से छुटकारा पाना चाहती है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में दूसरे दलों के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृ़त्व में कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें