फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में सबसे ज्यादा गुटबाजी : लोहान

Thu, 05 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी39-महाराजा अग्रसेन मंदिर में बैठक करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान। संवाद
विज्ञापन
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में वीरवार को इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उचाना हलके में पार्टी का संगठन बनाना था। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन बनाने के लिए नाम मांगे गए, जिन पर जल्द ही विचार विमर्श कर पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पिछले दो महीने से राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर का संगठन बन चुका है। अब हलका स्तर पर जिम्मेदारियां देने का समय है उसी के लिए यह बैठक की गई है

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने के लिए 22 ऑब्जर्वर तो दूसरे प्रदेशों से बुलाए गए हैं और जिला अध्यक्ष बनाने के लिए खुद राहुल गांधी को आना पड़ा।
विज्ञापन




एसवाईएल के लिए लड़ाई लड़ेगी इनेलो

एसवाईएल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एसवाईएल की जिस जमीन का आवंटन किया गया था, वह पंजाब सरकार ने किसानों को वापस दे दी है। उसे नहर का पंजाब में अस्तित्व ही खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इसमें कोई दखल नहीं दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दो बार आदेश दिए जा चुके हैं जो भाखड़ा नांगल का पानी पंजाब सरकार ने बंद किया था, वह लोकदल के संघर्ष की वजह से पंजाब सरकार को मजबूर होकर छोडऩा पड़ा। एसवाईएल के लिए इनेलो ने पहले भी लड़ाई लड़ी थी और आगे भी लड़ाई लड़ेगी। केंद्र सरकार को इस बात के लिए मजबूर करेंगे कि हरियाणा हिस्से का पानी हरियाणा को दिया जाए चाहे वह कहीं से लेकर आएं। जब पानी का मुद्दा उठा तो कांग्रेस ने सिर्फ प्रेस और ट्विटर के माध्यम से ब्यान देकर पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें