नरवाना। क्षेत्र में लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इन क्षेत्रों की प्रमुख सडक़ों के सुधार और नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है।
इनमेंं कलायत में 30 करोड़, उचाना में आठ करोड़, नरवाना में चार करोड़ और नरवाना के ही आठ करोड़ के कार्य के टेंडर अलॉटमेंट के लिए भेजे हुए है। यह कार्य लगभग जुलाई महीने में शुरू होने की संभावना है। इससे आवागमन आसान होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार सुधार कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और यह कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों में इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कलायत, उचाना और नरवाना जैसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सडक़ सुविधा मिलने से न केवल स्थानीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खुलेंगे।
इन सड़कों का होगा सुधार
-मोहलखेड़ा-ईस्माईलपुर रोड से नरवाना समैन रोड
-सच्चा खेड़ा रोड से मंगलपुर रोड
-कुराड़ से बात्ता सिंघवाल रोड
-दातासिंहवाला से डिंडोली रोड
-कालवन से शीतला माता रोड
-हंसडेहर तीर्थ रोड़
-गुरूसर से बेलरखा रोड
-दनौदा लिंक रोड
-नरवाना से गुरथली रोड
-खरल से धमतान रोड
-खरल से ढाबी टेकसिंह रोड
-खरल लिंक रोड से राजकीय उच्च विद्यालय खरल रोड
क्षेत्र की सडकों का सुधारीकरण किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
-हरिओम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, नरवाना