28जेएनडी33-हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करती खिलाड़ी। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 4 दिवसीय उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने विश्वविद्यालय और संगठन इंडियन एसोसिएशन यूनिवर्सिटी का ध्वज फहराकर किया। इसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. तनाशा हुड्डा और क्रीड़ा भारती हरियाणा के संगठन मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने शिरकत की। प्रो. लवलीन मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए कहा कि महिला आज के वर्तमान युग में सबसे अग्रणी हैं, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो, चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो, साइंस एंड टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो, बिजनेस का क्षेत्र हो, राजनीति का क्षेत्र हो। उन्होंने बताया कि सीआरएसयू ने अब तक विभिन्न खेलों में 17 बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय और उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। प्रतियोगिता में 33 विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा ले रही हैं। मंच संचालन डॉ. वीरेंद्र आचार्य और डॉ. सुमन पूनिया ने किया। इस मौके पर प्रो. कुलदीप नारा, टीम कोच चिराग, डॉ. संगीता रानी, डॉ. प्रवीण, डॉ. रोहित, डॉ. जितेंद्र मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
पहला मैच सीडीएल्यू सिरसा और एलजी फगवाड़ा के बीच हुआ। इसमें सीडीएल्यू सिरसा का पांच और एलजी फगवाड़ा का स्कोर 28 अंक रहा। दूसरा मैच कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल और सीजी सीसीएम कानपुर के बीच हुआ। इसमें कुमाऊं यूनिवर्सिटी विजेता रही। तीसरा मैच भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय और डॉ. एमबी पटियाला के बीच हुआ। इसमें भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही। इसके अलावा आरएमएल अवध और एमजेपीआरबी बरेली के बीच हुआ। इसमें बरेली का स्कोर चार और अवध का स्कोर 24 रहा। इसके बाद एमएसयू सहारनपुर विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बीच मैच हुआ। इसमें एमएसयू सहारनपुर 26 अंक लेकर विजेता रहीं।
28जेएनडी33-हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करती खिलाड़ी। संवाद