28जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित बैठक में मौजूद स्टाफ। स्रोत विवि
- फोटो : pauni
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पांच मार्च से तीन दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने की। इसमें उन्होंने कार्यक्रम के लिए गठित की गई कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। वूमेन सेल चेयरपर्सन डॉ. निशा ने बताया कि समारोह के दौरान रंगोली, पोस्टर मेकिंग, इंटरैक्टिव सेशन विथ लेडी डॉक्टर, लेमन रेस, सैक रेस, कुकिंग, डिबेट, फैशन शो, योग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।