फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंगन मिलन सेवा में महिलाओं-बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य का संदेश

विज्ञापन
26जेएनडी28: महिलाओं को प्रमाण पत्र देते हुए सीडीपीओ सुलोचना कुंडू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा के दूसरे दिन सफीदों और पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां सीडीपीओ सुलोचना कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों, महिलाओं और स्थानीय समुदाय की भागीदारी वाले मंच के रूप में विकसित करना रहा।
इस दौरान महिलाओं और अभिभावकों को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास संबंधी जानकारी दी गई। इसमें सीडीपीओ सुलोचना कुंडू ने बताया कि केंद्रों पर बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने, गीत-कविताओं, कहानियों और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वस्थ खान-पान और पोषण का संदेश देने के लिए रंगोलियां भी बनाई गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आरएसबीके की 12 टीमों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की। पिल्लूखेड़ा में करीब 1394 और सफीदों में 1450 महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं अन्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में बच्चों को फल, मिठाई, पेंसिल और कलर पैकेट वितरित किए गए। अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रॉकेट लर्निंग टीम ने भी बच्चों के साथ सीखने से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग किया। मोरखी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष महिलाएं एकत्रित हुई। इसमें सरपंच सरोज देवी समेत ग्रामीणों ने सहभागिता की। पंच-सरपंच और स्थानीय लोगों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहयोग किया। विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों, पोषण टीम, बाल संरक्षण कार्यालय, लर्निंग टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आयोजन में योगदान दिया। इस दौरान विभिन्न गांवों में जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

26जेएनडी28: महिलाओं को प्रमाण पत्र देते हुए सीडीपीओ सुलोचना कुंडू। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें