फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षक ने सरकारी स्कूल में भेंट किया कंप्यूटर

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी12-राजकीय प्राथमिक पाठशाला होशियारपुर में कंप्यूटर दान करते हुए स्कूल मु​खिया वेदप
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय प्राथमिक पाठशाला होशियारपुर में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल मुखिया वेद प्रकाश ने कंप्यूटर दान स्वरूप भेंट किया। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। कंप्यूटर का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलार के प्राचार्य सत्यवान सिंह और सरपंच प्रतिनिधि विजयपाल ने किया। प्राचार्य सत्यवान सिंह ने अध्यापक वेद प्रकाश की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के दौर में कंप्यूटर का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए जरूरी हो गया है। विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा और उनकी तकनीकी समझ विकसित होगी। सरपंच प्रतिनिधि विजयपाल ने कहा कि शिक्षक वेद प्रकाश की ओर से विद्यालय को कंप्यूटर उपलब्ध करवाना विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी पहल है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान निशा और अध्यापक राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें