फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फार्मासिस्ट की जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से कराई जा रही दवा वितरण, नोटिस जारी

विज्ञापन
दवा काउंटर पर दवा देता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। नाहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवा वितरण का कार्य एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तरफ से किया गया। यह पता चलते ही केंद्र में हड़कंप मच गया। बाद में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल जिस महिला कर्मचारी की ड्यूटी दवा वितरण काउंटर पर लगाई गई थी, उसने अपनी जिम्मेदारी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सौंप दी और स्वयं निजी कार्य के लिए केंद्र से अनुपस्थित हो गई। मरीजों ने जब इस बात पर आपत्ति जताई तो स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. संदीप ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित महिला कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें, इसके लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें