हाईवे पर जलता हुआ दिख रहा कैंटर। स्त्रोत: वीडियो ग्रेब
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओडी कट के पास रात के समय एक कैंटर गाड़ी में अचानक आग लग गई। कैंटर राजस्थान से दिल्ली की ओर जा रहा था। गाड़ी में पशुओं का चारा भरा हुआ था जो कुछ ही मिनटों में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के समय हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। चालक आग लगते ही गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया।
आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।