जींद। निडाना निवासी एक व्यक्ति सोमवार पत्नी को दवाई दिलवाकर घर जा था, तभी ऑॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दंपति घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने लापवाही के मामले में ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
निडाना निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटे फूल कुमार व उसकी गर्भवती पत्नी सुमन अल्ट्रासाउंड करवाने जींद के अस्पताल गए थे। अल्ट्रासाउंड के बाद वे ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। ऑटो चालक काफी तेज गति से चला रहा था। फूल कुमार ने कई बार चालक को ऑटो धीरे चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। गांव के मनसा देवी भट्ठे के पास ऑटो अनियंत्रित होकर गलत साइड में पलट गया। फूल कुमार ऑटो के नीचे दब गया। उसकी बहू ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी तो वह उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने फूल कुमार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि लापरवाही से ऑटो चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।