फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद बस स्टैंड पर व्यक्ति की मौत: शौचालय में गिरा, अस्पताल पहुंचाया, तब तक चली गई जान, पानीपत का रहने वाला था

Tue, 17 Dec 2024 06:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाण के जींद नए बस अड्डे के बाथरूम में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाण के जींद नए बस अड्डे के बाथरूम में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय पानीपत के गांव जोशी निवासी लाल मसीह के तौर पर हुई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बस अड्डे के बाथरूम में एक यात्री गिर गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि लाल मसीह मंगलवार को गांव से बिजली प्लांट खेदड़ के लिए गया था। वह बिजली प्लांट खेदड़ में नौकरी करता था और दिल की बीमारी का मरीज था। उनकी दिल की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें