फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नाबालिग से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी खेमनगर निवासी विकास को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भिवानी रोड निवासी एक व्यक्ति ने 14 सितंबर को एफआईआर में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी छह सितंबर शाम घर से किसी कार्य से निकली थी। इस दौरान विकास नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बदतमीजी करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी विकास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें