फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घोड़ा खरीदने के चक्कर में गंवाए 35 लाख

Sat, 01 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक व्यक्ति घोड़ा खरीदने के नाम पर 35 लाख गंवा बैठा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जींद के भूपेंद्र नगर निवासी अनिल उर्फ शिवप्रकाश, बठिंडा जिला के गांव जटाना कलां निवासी कालू उर्फ बिट्टू, बठिंडा जिला के गांव माहिगल निवासी संदीप उर्फ पप्पा, बठिंडा के गांव बंगीबंदर निवासी कंवल उर्फ भूपेंद्र शर्मा, राजदीप ग्रेवाल, बंटी उर्फ सुखजीत, बनगी रलदू निवासी गुरप्रीत कौर और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के रूपनगर निवासी राजकपूर सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-8 के सामने गाय और भैंस की डायरी चलाते हैं। उनके पास वर्ष 2024 से भूपेंद्र नगर निवासी शिवप्रकाश का आना-जाना था। एक दिन उसने कहा कि आप डायरी में एक घोड़ा रख लो। उससे भैंस और गाय बीमार नहीं होंगी। वह दूध भी ज्यादा देंगी। 23 अगस्त को पंजाब नंबर की एक कार उसकी डायरी पर आई। उसमें तीन लोग थे, जिनमें एक ने अपना नाम संदीप घोड़ा कोच, दूसरे ने राजदीप ग्रेवाल और तीसरा ड्राइवर था। फिर उन्होंने घोड़ों की एल्बम दिखाई। उनमें से उन्हें एक काले रंग का घोड़ा पसंद आ गया, जिसकी कीमत उन्होंने 50 लाख बताई। इसके बाद बातचीत में 35 लाख में घोड़े का सौदा तय हो गया। फिर उन्होंने एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये दे दिए। फिर उन्होंने घोड़ा लेने के लिए बठिंडा के तलवंडी शाबो, गांव बंगी बुलाया। 24 अगस्त को उसने घोड़ा लाने के लिए शिवप्रकाश को फोन किया, लेकिन उसने बहाना बनाकर चलने से मना कर दिया। फिर उसने टोहाना में एक व्यक्ति का नंबर दिया और उसे ले जाने को कहा। फिर वह बंगी गांव के पास सरदुलगढ़ गांव में पूर्व सरपंच बंटी सरदार के घर पहुंचे। वहां पर उन्होंने चार लाख रुपये नकद संदीप को दे दिए। दो लाख 25 हजार रुपये भूपेंद्र के खाते में गूगल पे कर दिए। इसके बाद वह अपने घर आ गए। 27 अगस्त को उन्होंने बाकी की रकम भी दे दी और घोड़ा लाने के लिए गाड़ी मंगवाने को कहा, लेकिन देर शाम तक भी गाड़ी नहीं आई। इस पर उन्होंने कहा कि गाड़ी आते ही घोड़े को भेज दिया जाएगा। इसलिए लेट मत हो आप चले जाओ। फिर वह जींद आ गए। उन्होंने पीछे से एक घोड़ा भेज दिया, जिस पर पॉलिश की हुई थी और वह एक लाख रुपये से भी कम कीमत का था। उन्होंने जब इस बारे में बताया तो उन्होंने वहीं घोड़ा भेजने को कहा, लेकिन फिर उन्होंने घोड़ा नहीं भेजा।

वर्जन

इस मामले में भूपेंद्र नगर निवासी अनिल उर्फ शिवप्रकाश, बठिंडा जिला के गांव जटाना कलां निवासी कालू उर्फ बिट्टू, बठिंडा जिला के गांव माहिगल निवासी संदीप उर्फ पप्पा, बठिंडा के गांव बंगीबंदर निवासी कंवल उर्फ भूपेंद्र शर्मा, राजदीप ग्रेवाल, बंटी उर्फ सुखजीत, बनगी रलदू निवासी गुरप्रीत कौर और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें