मंडी में घुमंतू पशुओं का झुंड। संवाद
- फोटो : Jind
मंडी में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ने से आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को परेशानी हो रही है। फड़ पर धान और कपास में मुंह मारकर उसे बिखेर देते हैं। इसके अलावा पशु धान की बोरी को भी फाड़ देते हैं। आढ़तियों और किसानों ने मार्केट कमेटी प्रशासन से यहां पर पशु ताड़क रखने की मांग की है, ताकि किसानों व आढ़तियों को परेशानी न हो।
किसान बलजोर, जगबीर, महेंद्र व राजा ने कहा कि लावारिस पशुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पहले खेत में किसान लावारिस पशुओं से अपनी फसल को बचाते हैं, अब मंडी में आने के बाद भी लावारिस पशुओं से बचाने के लिए उन्हें पहरा देना पड़ता है। मंडी में सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय होती है, जब लावारिस पशु झुंड में मंडी में आ जाते हैं। यहां पर मार्केेट कमेटी प्रशासन पशु ताड़क रखे जाएं, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि यहां पर पशु ताड़क रखे हुए हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।