फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा हिंदू वास्तु कला के देवता : देवेंद्र

Sun, 03 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। बिघाना गांव के विश्चकर्मा मंदिर एवं चौपाल में शनिवार को पांचाल समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के सदस्य रतिराम ने की जबकि मुख्यातिथि के तौर पर उचाना कलां से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने शिरकत की। मंच का संचालन मास्टर मेघनाथ शर्मा ने किया।
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान हिंदू वास्तु कला के देवता होने के अलावा एक महान रचनाकार भी थे। भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा के निर्देश पर ही पुष्पक विमान, त्रेता युग में लंका का निर्माण व द्वापर में द्वारिका व हस्तिनापुर का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि प्राचीन शास्त्रों में शास्त्र का ज्ञान, यंत्र निर्माण व विमान विद्या की जानकारी भगवान विश्वकर्मा ने ही प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे महान रचनाकार संत के बताए रास्तों पर चलकर समाज व देशहित के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा चौपाल के जर्जर कमरों, कम्युनिटी हाल के अधूरे कार्य के अलावा समाज के शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलवाने की मांग की गई। इस पर विधायक ने कहा कि चौपाल व कम्युनिटी हॉल की रखी गई मांग को सीएम के माध्यम से जल्द पूरा कराया जाएगा। इस अवसर भाजपा के मंडल प्रधान रिषी राज भार्गव, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी सूरजभान, महिपाल शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, संदीप चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें