फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोकेश कुमार ने सीए परीक्षा के दो स्तर पास किए

विज्ञापन
लोकेश कुमार
विज्ञापन
बावल। कस्बे के तिवाड़िया चौक निवासी लोकेश कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की दो लेवल की परीक्षा पास की है। लोकेश के दादा हुकम सिंह उर्फ कम्मू ने बताया कि सीमित साधनों के बावजूद लोकेश ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

लोकेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निजी स्कूल से पूरी की जबकि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल बावल से की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे एमबीए करना चाहते थे लेकिन एक मित्र की सलाह पर उन्होंने सीए की राह चुनी।
लोकेश ने वर्ष 2023 में सीए फाउंडेशन परीक्षा पास की थी और इस वर्ष सितंबर में हुए इंटरमीडिएट लेवल के परीक्षा परिणाम में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। लोकेश ने बताया कि अब वे अगले दो वर्षों में सीए के फाइनल लेवल की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें