फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सरोकार का पुस्तकालय फैला रहा बच्चों में ज्ञान का उजाला

विज्ञापन
बुआना गांव में पुस्तकालय का उद्घाटन करते महंत संजीव नाथ योगी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली संस्था सामाजिक सरोकार परिवार ने बुआना, लुदाना और मुआना गांवों के ग्रामीण बच्चों के लिए भारत माता पुस्तकालय खोले हैं। बच्चों में ज्ञान का उजाला लाने के लिए रविवार को इसको लेकर तीनों गावों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजीव लाठर ने शिरकत की। संस्था द्वारा अब तक 45 गांवों में इस तरह के पुस्तकालय खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

महंत संजीव नाथ योगी ने कहा कि अपना देश गांवों में बसता है। देश के विकास के लिए गांवों का विकास अति आवश्यक है। अगर ग्रामीण छात्र शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करके अफसर बनेेंगे तो उनके गांव के साथ देश का भी विकास होगा। सामाजिक संस्था ‘ग्रामीण कलम करो मजबूत’ नामक एक अभियान चला रही है। इसके तहत गांवोें में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। जहां पर बच्चे दिन के अलावा रात में पढ़ाई कर सकते हैं। संस्था द्वारा पुस्तकालय में करिअर से जुड़ी सभी प्रकार की पुस्तकें रखवाई गई हैं। ग्रामीण अंचल में पलने वाले छात्र महंगी पढ़ाई नहीं कर सकते तो संस्था द्वारा पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य रखा है। अब तक जुलाना के आसपास के गांवों में 45 पुस्तकालय खोले जा चुके हैं। दो साल से लगातार छात्र मेहनत कर रहे हैं और इससे शिक्षा में सुधार देखा जा रहा है। इस मौके पर संस्था के प्रवक्ता आशीष कुमार, पवन कुमार, बलजीत मलिक, सत्यवान पहलवान, देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें