फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबोरेटरी संचालक 1500 रुपये में बेच रहा था एमटीपी किट, काबू

विज्ञापन
लैब में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की शिव कॉलोनी में लेबोरेटरी संचालक को एमटीपी किट के साथ काबू किया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि शिव कालोनी में बजरंग लेबोरेटरी पर एमटीपी किट बेची जा रही हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन

डॉ. पालेराम ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि शहर की शिव कॉलोनी स्थित लेबोरेटरी पर एमटीपी किट बेची जा रही है। उन्होंने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर लैब पर भेजा। जहां पर लैब संचालक ने 1500 रुपये में एमटीपी किट भेजी गई महिला को दी। किट मिलने के बाद महिला ने विभाग द्वारा गठित टीम की तरफ इशारा किया। इस पर डॉ. पालेराम के नेतृत्व में टीम ने लैब में जाकर जांच की और लैब संचालक को किट समेत काबू कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े जाने के बाद लैब संचालक जानकारी की देने लगा दलील
एमटीपी किट के साथ पकड़े जाने के बाद लैब संचालक डॉक्टर के सामने अपने जानकार होने की दलील देने लगा और जानकार होने की बात कहकर मामले को निपटाने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकता एमटीपी किट रखना कानूनी अपराध है। अपराध अपना करे या पराया सभी के लिए कानून बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें