फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने रात को नाबालिग लड़की का अपहरण कर ट्रक में ले जा दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी की पत्नी तथा पिता को इस घटना के बारे में बताया तो उसके साथ मारपीट की गई। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर बाप-बेटा के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल की रात पड़ोसी सोनू उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बाहर खड़े अपने ट्रक में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। सुबह जब उसकी बेटी से पूछा तो उसने रात को दी गई वारदात के बारे में बताया। इस पर वह सोनू के घर उलाहना देने गई तो सोनू की पत्नी ने उसकी बेटी को थप्पड़ मारा और सोनू के पिता कर्मवीर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी, उसके पिता के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने, दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें