फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाप पंचायतों ने लिव-इन व लव मैरिज कानूनों पर सरकार-विपक्ष को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप, कंडेला खाप और पूनिया खाप पंचायतों ने लिव-इन रिलेशनशिप व लव मैरिज से जूड़े प्रावधानों को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि इन कानूनों के कारण गांवों में भाईचारा प्रभावित हो रहा है और पारिवारिक विवाद बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह और कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि मौजूदा कानूनी प्रावधानों की आड़ में युवा बिना पारिवारिक सहमति के विवाह या लिव-इन में रह रहे हैं जिससे बाद में रिश्ते टूटने पर कोर्ट-कचहरी के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखा रही और विपक्ष भी अनजान बना हुआ है।
पंचायत प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर और पूनिया खाप के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह छातर ने कहा कि कुछ राज्यों ने लव मैरिज और लिव-इन से जूड़े मामलों में अपने स्तर पर कानून बनाए हैं लेकिन हरियाणा में इस मुद्दे पर कोई ठोस पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

खाप पंचायतों की मांग है कि लव मैरिज में दोनों पक्षों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जाए और गोत्र और गांव की परंपराओं का ध्यान रखा जाए। साथ ही लिव-इन संबंधों को लेकर भी पुनर्विचार किया जाए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि वह इस विषय को लेकर तीन बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि विधानसभा में इस विषय पर खुली चर्चा कर स्पष्ट रुख सामने रखें, ताकि समाज के हित में निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें