फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल पर सख्ती : 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर शांतिपूर्ण हुआ

विज्ञापन
25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन बुधवार को अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल-मुक्त माहौल में हुई। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने शहर के एसडी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरकरामजी और एसडीएम होशियार सिंह ने गांव गतौली के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष और अनुशासित वातावरण में करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद रजा ने बताया कि जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें जींद उपमंडल में 40, नरवाना और सफीदों में 15-15 तथा उचाना में 18 केंद्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा में 16,066, 10वीं में 17, 417 और डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के 212 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से एक अप्रैल तक चलेंगी।
लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित की गई हैं जो समय-समय पर निरीक्षण करेंगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
वर्जन
अंग्रेजी का पेपर काफी अच्छा रहा। ज्यादातर प्रश्न वही आए थे जिनकी तैयारी की थी। समय भी पर्याप्त मिला इसलिए पूरा पेपर आराम से हल कर लिया। -लक्की छात्र
विज्ञापन

-
अंग्रेजी का पेपर थोड़ा कठिन लगा। कुछ प्रश्नों को समझने में समय लग गया। पास होना मुश्किल लग रहा है लेकिन उम्मीद है मेहनत का परिणाम ठीक ही मिलेगा।
-दिनेश
-

मैंने तो एक घंटे पहले ही अंग्रेजी का पेपर हल कर लिया था। सारे प्रश्न आसान थे और तैयारी भी अच्छी थी इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।- सुमित

पेपर बहुत आसान था और सवाल सिलेबस से ही थे। पूरा पेपर आत्मविश्वास के साथ समय से पहले पूरा कर लिया। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।-विक्की।

25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

25जेएनडी33: गतौली गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें