फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गाड़ी में बैठे रहें, स्वास्थ्यकर्मी वहीं लगाएगा टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए कतारमें लगे लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ‘ड्राइव-इन व ड्राइव थ्रू’ नामक अभियान चलाने जा रहा है। महानगरों की तर्ज पर चलने वाले इस अभियान से स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जा सकता है। इस अभियान के तहत आपको अपनी गाड़ी से सेक्टर आठ स्थित पॉलिक्लीनिक के परिसर आना होगा। आपको गाड़ी से नीचे उतरने की जरूरत भी नहीं होगी। टीकाकरण करने वाले कर्मचारी खुद उनकी गाड़ी के पास जाएंगे और गाड़ी में बैठे लोगों का डॉटा ऑनलाइन करके उनको गाड़ी में ही वैक्सीन लगाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगवाने वाले लोग यहां आएंगे और अपनी गाड़ी पॉलीक्लीनिक के पोर्च में खड़ी करेंगे और वैक्सीन लगवाने के बाद गाड़ी में ही वापस चले जाएंगे। इसके अलावा ड्राइव-थ्रू का तरीका भी अपना जाएगा। इसके तहत वैक्सीन लगाने के लिए मोबाइल टीमें बनाई जाएंगी। यह टीमें विभिन्न बस्तियों, कॉलोनियों या गांवों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाएंगी। इसमें लोगों को किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। दोनों ही तरीकों से कोरोना वैक्सीन लगाने की रफ्तार बढ़ेगी। इससे लोगों को भी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल सकेगा।
मैंने अभी कुछ दिन पहले ही जींद में कार्यभार संभाला है। वैक्सीन लगाने की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ी है। अब लोगों को ड्राइव-इन व ड्राइव थ्रू के जरिये वैक्सीन लगाई जाएगी। अक्तूबर महीने में जिले के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। लोगों को खुद भी वैक्सीन लगवानी चाहिए क्योंकि कोरोना से बचाव का यही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें