फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी की चाबी से खुलेगा विधानसभा का ताला, छल्ला कोई भी हो सकता है : दुष्यंत

विज्ञापन
जीत के बाद समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र से बाहर आते दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी जेजेपी खुद को किंग मेकर नहीं किंग की भूमिका में रख रही है। जेजेपी सुप्रीमो और उचाना कलां से विधायक बने दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से खुलेगा। छल्ला कोई भी हो सकता है। हालांकि सरकार बनाने में किसी का साथ देने पर दुष्यंत चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि वे अभी विधायक बने हैं। उनकी हैसियत सिर्फ विधायक की है। पार्टी के सभी विधायकों की दिल्ली में मीटिंग होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता फैसला लेंगे। फिलहाल वे इन बातों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि उनके हर कार्यकर्ता ने खुद को दुष्यंत चौटाला समझकर चुनाव लड़ा है और उनकी मेहनत से ही पार्टी को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिलने के सवार पर उन्होंने कहा कि वे अभी विधायक बने हैं और उनकी पार्टी के नेता यह तय करेंगे। फिलहाल सत्ता बनाने व सत्ता बदलने की बात करना बहुत जल्दी होगा।
मैं हर साथी का कर्जदार
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जीत की शुभकामनाएं उनके साथियों को है, जिन्होंने उन्हें विधायक बनाया है। वे ऐसे साथियों के कर्जदार हैं। मजबूती के साथ अगले पांच साल तक उनकी सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें