फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगा चाचा-भतीजा को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा

विज्ञापन
अस्पताल में दर्द से कराहता गुलाब। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित एक इंवर्टर बैटरी बनाने की फैक्टरी मालिक व उसके गुर्गों ने गोहाना निवासी चाचा-भतीजा पर चोरी का आरोप लगाकर इतना पीटा कि वह बेहोश हो गए। दोनों को फैक्टरी मालिक ने मंगलवार रात को ही बंधक बना लिया था। इसके बाद दोनों को पीटा। बुधवार देर सायं जब उनकी तबीयत खराब हो गई तो परिजनों को सूचना देकर फैक्टरी मालिक व उसके साथी फरार हो गए। परिजन दोनों को लेकर रात करीब साढ़े आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गोहाना निवासी राहुल और उसका चाचा गुलाब जींद में ही किराए पर रहते हैं। यह दोनों रोहतक रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। तीन दिन पहले फैक्टरी में कुछ सामान चोरी हो गया था। फैक्टरी मालिक ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाया। जब यह लोग मंगलवार शाम को काम खत्म करके घर जाने लगे तो दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों को रस्सियों से बांध दिया और उनके पैरों तथा उलटा लिटाकर बुरी तरह पीटा। दोनों को पूरी रात पीटा। इससे दोनों बेहोश हो गए। जब होश में आए तो फिर से उनकी पिटाई की। बुधवार दोपहर बाद जब दोनों की हालत खराब होने लगी तो फैक्टरी मालिक ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई। फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें