फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक-जींद इलेक्ट्रिक लाइन शुरू, जल्द चलेगी बिजली की ट्रेन

Wed, 05 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
झंडी दिखाने के बाद जींद जंक्शन से रवाना होती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक-जींद रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के बाद मंगलवार को इसका शुभारंभ हो गया। रेल मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लाइन का उद्घाटन किया। अब जल्द ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चल सकेगी। वहीं मंगलवार से जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर दूसरी गाड़ी का परिचालन भी शुरू हो गया। यात्रियों ने इसका स्वागत किया।

जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन का परिचालन करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। 26 जून से चलने वाली गाड़ी सोनीपत से चलकर जींद पहुंची थी। इस ट्रेन की समय सारिणी सही नहीं होने के कारण यात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब दो ट्रेन चलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब तक ट्रेन सुबह 10 बजे जींद जंक्शन से चलती रही है। अब दो ट्रेन चलने से दोनों ओर से सही समय बन पाएगा। अब पहली ट्रेन जींद जंक्शन से सुबह साढ़े छह बजे चलेगी और यह ट्रेन 09:10 बजे सोनीपत पहुंच जाएगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। वहीं दूसरी ट्रेन दोपहर 11:30 बजे जींद जंक्शन से चलेगी और दोपहर बाद 13:50 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं वापसी में एक ट्रेन सोनीपत से सुबह 10:45 सोनीपत से चलेगी और यह ट्रेन दोपहर बाद 13:00 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन शाम 17:15 बजे सोनीपत से चलेगी और 19:50 बजे जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन


लोगों को होगा सीधा लाभ
सोनीपत रूट पर दो ट्रेन चलने और समय सही होने से लोगों को सीधा लाभ होगा। फिलहाल प्रतिदिन हजारों लोगों दिल्ली की ओर काम के लिए जाते हैं। इनमें से काफी लोग ऐसे हैं, जो दिल्ली में जाकर नरेला की ओर जाने के लिए ट्रेन बदलते हैं। इनको अब सीधी ट्रेन मिल सकेंगी। इससे रोहतक रूट की ट्रेन में भी भीड़ कम होगी।

चाबरी के पास लोगों ने रोकी ट्रेन, हाल्ट बनाने की मांग
जींद जंक्शन से चलकर ट्रेन दोपहर बाद करीब 13:26 बजे चाबरी गांव के पास पहुंची। यहां कई गांवों के लोगों ने रेल ट्रैक रोक कर गाड़ी खड़ी करवाई और स्टाफ का स्वागत किया। यहां ठेठ देसी अंदाज में स्टाफ का आदर सत्कार किया गया। इसके बाद निडाना, चाबरी, निडानी और ढिगाना गांवों की ओर से रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम ज्ञापन सौंप कर यहां ट्रेन का ठहराव करवाने की मांग की। इस दौरान करीब दो मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। अधिकारियों रेलवे स्टाफ ने भी ज्ञापन मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

दरअसल ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर सुबह से ही चाबरी और खरकरामजी गांव में योजना बन रही थी। दोपहर होते-होते गांव के लोग रेलवे लाइन के पास पहुंच गए। प्रशासन को भी इसकी भनक लग चुकी थी और यहां पुलिस को तैनात किया गया। जैसे ही जींद की ओर से चलकर ट्रेन चाबरी गांव के पास पहुंची यहां सैकड़ों लोग पटरी पर आ गए और ट्रेन रुक गई। इसके बाद गांव के लोगों ने रेल स्टाफ को शीतल पेय पिलाया और मांगपत्र दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण स्टेशन पर हुई टिकटों की व्यवस्था
अब तक सोनीपत के लिए चल रही ट्रेन में ही टिकट रेलवे द्वारा यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती रही है। लेकिन अब ग्रामीण स्टेशन और हाल्ट पर भी टिकट मिलने लगे हैं। स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार हाल्ट और स्टेशनों पर टिकट मिलने लगे हैं।
 दो मिनट रुकी ट्रेन
रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार ट्रेन को दो मिनट के लिए लोगों ने रोका था। ज्ञापन देने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें