फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी18-उत्तराखंड में हुई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में जींद के राजेंद्र सिंह हैंडबाल क्लब के चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। लड़कों की हैंडबाल में अमित नायडू और विकास ने ब्रांज मेडल जीता और लड़कियों में प्रियंका और निक्की ने रजत पदक जीता। खेलों के समापन के बाद रविवार को खिलाड़ी जींद पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लड़कियों की हैंडबाॅल टीम कोच अनुमति ने बताया कि सात से 11 फरवरी तक लड़कियों और लड़कों की टीम के बीच हैंडबाल की प्रतियोगिताएं हुई थी। हरियाणा की टीम में जींद की प्रियंका और निक्की भाग ले रही थी। वहीं लड़कों की टीम के कोच चिराग ढांडा ने बताया कि राजेंद्र सिंह हैंडबॉल क्लब के अमित नायडू और विकास ने उत्तराखंड की तरफ से खेलते हुए ब्रांज मेडल जीता। क्लब के चार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें