फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्वसम्मति से अजय गुरुसर को जिला प्रधान व सुमित उदयपुर को चुना जिला सचिव

Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी20-सम्मेलन में पहुंचे सदस्यों को संबोधित करते हुए वक्ता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का जिला सम्मेलन ढाकल गांव में दादा खेड़ा धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन के लि, विरेंद्र ढाकल, अजैब गुरूसर और जसपाल के रूप में अध्यक्ष मंडल, विक्रम उदयपुर और विक्की ढाकल संचालन समिति के रूप में चुनाव किया गया। इस दौरान प्रतिनिधि सम्मेलन में आने वाले तीन सालों के लिए 17 सदस्य जिला कमेटी का चुनाव पूरे सदन की सहमति से किया गया। साथ ही 22 और 23 मार्च को राज्य के सम्मेलन जो हिसार में होना तय है, उसके लिए 20 डेलीगेट का चुनाव भी सर्वसम्मति से सदन की ओर से किया गया।
विज्ञापन

पूरे सदन ने सर्वसम्मति से अजय गुरुसर को जिला प्रधान और सुमित उदयपुर को जिला सचिव के रूप में निर्वाचित किया। सचिन मंडल के लिए जसपाल को उपप्रधान, विक्रम ढाकल को सहसचिव, वीरेंद्र ढाकल को उपप्रधान और शंकर गुरुसर को सहसचिव चुना गया। अन्य जिला कमेटी में मनजीत, दिनेश डाहौला, विनोद जाजवान, सागर जलालपुर, नवीन उदयपुर, परविंदर जाजनवाला, पवन नरवाना, योगेश नचार, साहिल नचार खेड़ा, दीपक, अमित, अरुण, विक्रम, नरेश दनौदा और विनोद उदयपुर को जिला कमेटी में शामिल किया गया। अशोक अहिरका को जिले के खजांची के रूप में चुना गया। इस मौके पर जसपाल सिंह और मास्टर बलबीर भी मौजूद रहे।

16जेएनडी20-सम्मेलन में पहुंचे सदस्यों को संबोधित करते हुए वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें