सड़क पर दिल्ली पटियाला हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। रात को हुई तेज बारिश से बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी। नरवाना में जगह-जगह और अलग-अलग गलियों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया।
शनिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसके बाद नरवाना में हर जगह पानी भर गया था। खेतों में किसानों की फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिसके बाद लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं सड़क से गुजरने वाले लोगों की बाइकें भी बंद हो गई। जिसके बाद पैदल बाइक को खींचकर ले जाते हुए लोग दिखाई दिए। वहीं रात को भी लगातार तेज बारिश हुई। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और सरसों की फसल पर इस बारिश का बेहद बुरा प्रभाव पड़ा।
रात को हुई तेज बारिश के बाद जब सुबह खेतों में देखा तो हर जगह गेहूं की फसलें बिछी हुई मिली। दूसरी और नरवाना बस स्टैंड परिसर के अंदर पानी तो यात्री और बेस बाहर सड़क पर खड़े दिखाई दिए रात को ही तेज बारिश में बस स्टैंड परिसर के अंदर इतना ज्यादा पानी भर गया की बस स्टैंड परिसर बिल्कुल तलाब जैसा दिखाई देने लगा।