फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीम ने स्कूल की व्यवस्था को सराहा

Sun, 03 Mar 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा का चंडीगढ़ से आई मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी टीम हरियाणा की प्रोग्राम मैनेजर चांदनी वाधवानी और मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी माधुर्या तरफदार ने निरीक्षण किया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि प्राचार्य बलजीत सिंह गोयत, प्राध्यापक हरदीप सिंह, बलजीत सिंह व सरपंच पृथ्वी सिंह ने टीम का स्वागत किया। टीम ने विद्यालय में साइंस मिनी पैनोरमा, एस्ट्रोनॉमी लैब, साइंस क्विज गैलरी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो लैब,आईटी व बैंकिंग लैब, जनरल साइंस लैब, मैथ लैब, स्पोर्ट्स रूम, मिड डे मील, खेल ग्राउंड व सभी पार्कों का निरीक्षण किया। टीम ने स्कूल की व्यवस्था की खूब प्रशंसा की और विद्यालय प्रबंधन को इसके लिए विशेष तौर पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें