फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनियों में पेयजल में आ रहा सीवरेज का पानी

Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
सेक्टर 11 में सप्लाई के गंदे पानी को दिखाती हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी सेक्टर नौ व 11 में पेयजल में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गंदा पानी सप्लाई होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है, लेकिन हुडा की तरफ से इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश का पानी गलियों में खड़ा हो गया है और यह पानी पाइप लाइनों में मिलकर घरों में पहुंच रहा है। सेक्टर 11 निवासी अंगूरी देवी, निर्मला, शकु ंतला, शक्ति देवी, कमलेश, ओमप्रकाश, यशपाल, विक्रम, मास्टर प्रेम सिंह, व कुलदीप श्योकंद ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनी होने के बावजूद पीने के पानी में गंदा पानी की सप्लाई आ रही है। जो पीने के लायक नहीं है। इस समस्या को लेकर हुडा अधिकारियों से भी मिल चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। पिछले एक साल से यह समस्या हो रही है, जब भी बरसात हो जाती है तो समस्या और भी गहरा जाती है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। पेयजल की पाइप लाइन भी काफी पुरानी हो चुकी है, और जगह-जगह से लीकेज है। नई पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए। हम प्रशासन से यही मांग करते है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

सुविधाओं के लिए उन्होंने शहर की पॉश कॉलोनी सेक्टर 11 में मकान लिया था, लेकिन यहां सुविधा प्राइवेट कॉलोनियों से भी कम मिल रही है। गंदा पानी सप्लाई होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हुडा के अधिकारी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, स्थानीय निवासी।


बीमारी फैलने का खतरा
महिला शकुंतला ने बताया कि सेक्टर 11 में पानी की शुरुआत से ही समस्या बनी हुई है। पहले जहां सेक्टर में खारा पानी आता था, लेकिन अब हुडा ने नहरी पानी की व्यवस्था तो कर दी, लेकिन पानी के साथ अब गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इसके कारण यहां पर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

- शकुंतला देवी, स्थानीय निवासी

जल्द ही होगा समाधान
पेयजल में गंदा पानी आने की समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सेक्टर के लोग को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो तुरंत कार्यालय में शिकायत दे सकते हैं।
- योगेश कुमार, संपदा अधिकारी जींद

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें