फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण

Fri, 02 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
उचाना के बाजार में दुकानों के आगे वाहन खड़ा होने से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 कस्बे के रेलवे रोड, लितानी रोड, पुराने बस स्टैंड, महाराजा अग्रसेन चौक, पुरानी मंडी गेट, रेलवे चौक रोड सहित विभिन्न बाजारों में सड़कों के किनारे खड़े वाहन जाम का सबब बन रहे हैं। यहां पर वाहन चालक अपने वाहन खड़े करके बाजार में खरीददारी के लिए चले जाते हैं।

इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फसल के सीजन में जाम की समस्या अधिक हो जाती है। वाहन चालकों, दुकानदारों ने दुकानों के आगे वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बाजारों में जाम की समस्या से निजात मिल सके। दुकानदार कृष्ण, अजमेर, राजा, बिल्लू ने बताया कि वाहन चालक बाजारों में खरीददारी के लिए आते हैं। शहर में कोई पार्किंग किसी बाजार में नहीं होने से वाहन चालक दुकानों के आगे सड़क किनारे वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। इससे हर समय जाम लगा रहता है। दुकानों के आगे वाहन खड़ा होने से जाम के साथ-साथ उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगाई जाएगी ट्रैफिक कर्मचारी की ड्यूटी
मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। बाजारों में वाहन खड़ा करके जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें