22जेएनडी37: अदालत परिसर में बम की धमकी मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
जींद। जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड व खूफिया एजेंसियों ने अदालत परिसर में चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह धमकी सेशन जज की ई-मेल पर संदेश भेज कर दी गई।
ईमेल में लिखा था, आपकी कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। कोर्ट में आईईडी ब्लास्ट छिपाया गया है। यदि उनका निशाना चूका तो वे फिदायीन हमलावर भेजकर कोर्ट को उड़ा देंगे।
अदालत परिसर में सुबह ही काम सुचारू रूप से चला हुआ था। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड व खूफिया एजेंसियों के कर्मी सर्च अभियान शुरू कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता चला कि ई-मेल पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस कारण वकीलों व आमजन में भी यही चर्चा बनी रही लेकिन पुलिस के अभियान के बाद राहत मिली।
एसपी का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जींद पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा अभियान चलाए हुए है।
वर्जन
गणतंत्र दिवस को लेकर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अदालत में तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया है। सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिला न्यायालय परिसर, जिला जींद पुलिस कार्यालय, अन्य संवेदनशील सरकारी इमारतों में जांच की गई। यह ईमेल कर्नाटक से मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
-कुलदीप सिंह एसपी जींद।