फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौकरी के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिसार जिले के एक साधु और दो अन्य लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख हड़प लिए। सदर थाना पुलिस नरवाना ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कान्हा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वर्ष 2024 में महाराज सुखदेवानंद, नवीन और राकेश ने उनके भतीजे रमन को नौकरी लगवाने का लालच दिया। इसके बाद रमन ने उनसे बातचीत की कि महाराज सुखदेवानंद पैसे लेकर नौकरी लगवा रहे हैं। फिर वह सुखदेवानंद से हिंदवान गांव के मंदिर में मिलने पहुंचे।
वहां महाराज ने उन्हें नवीन और राकेश से मिलवाया। कहा कि पैसों के लेन देन की जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने पैसे महाराज को दे दिए और गारंटी के तौर पर महाराज और नवीन को दो चेक दिए। उन्होंने कहा कि यदि नौकरी नहीं लगी तो पैसे सात दिन में वापसी कर देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने रमन, अमित, प्राति और संदीप के 7-7 लाख और सुमित के छह लाख 65 हजार दिए। दो महीने बीतने के बाद उन्होंने महाराज से कहा, गुरुजी एमटीएस की नौकरी का रिजल्ट आ चुका है लेकिन किसी भी बच्चे का नंबर नहीं आया। इसके बाद कई बार पंचायती हुई लेकिन उन्होंने पैसे नहीं लौटाए।
दिनेश का आरोप है कि महाराज सुखदेवानंद, नवीन और राकेश ने मिलकर 34.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें