जींद। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कबड्डी और हैंडबॉल में नरवाना के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, कबड्डी, हैंडबॉल और बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर ने बताया कि प्रतियोगिता तीन अगस्त तक चलेगी। फिलहाल लड़कों के मुकाबले खेले जा रहे हैं जबकि 30 जुलाई से लड़कियों की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
अंडर-14 बैडमिंटन में जींद चैंपियन बना जबकि नरवाना उपविजेता रहा। कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में नरवाना विजेता और जींद उपविजेता रहा। अंडर-17 में जींद ने पहला स्थान और उचाना ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अंडर-19 में उचाना ने खिताब जीता और जींद दूसरे स्थान पर रहा।
टेबल टेनिस अंडर-14 में इंडस ग्लोबल अकादमी प्रथम और जाइट कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय रहा। अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाजफरगढ़ विजेता और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवी उपविजेता रहा।
अंडर-19 में इंडस पब्लिक स्कूल जींद ने पहला और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल अंडर-19 में अलेवा प्रथम और जींद द्वितीय रहा। हैंडबॉल अंडर-14 व अंडर-17 में नरवाना ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 में जींद विजेता और नरवाना उपविजेता रहा।
नेटबॉल अंडर-14 में देव ऋषि स्कूल नंदगढ़, अंडर-17 में जय भारत स्कूल आसन तथा अंडर-19 में इंडस पब्लिक स्कूल जींद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल अंडर-14 में जुलाना और अंडर-17 में जींद ने बाजी मारी। वहीं खो-खो अंडर-19 में सफीदों प्रथम और जींद द्वितीय रहा।
लड़कों के शेष मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे जबकि 30 जुलाई से लड़कियों की प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- मुनीत बेरवाल एईओ
28जेएनडी22: कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कोच