फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा तस्करों की 2.39 करोड़ की संपत्तियां अटैच, एक तस्कर की 1.35 करोड़ की जमीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करीब 2.39 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच करवाई हैं। वहीं सोमवार को एक अन्य नशा तस्कर की करीब 1.35 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि भी अटैच कर दी गई।
विज्ञापन

डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनका प्रस्ताव सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली को भेजा गया था। जांच और साक्ष्यों के आधार पर प्राधिकरण ने संबंधित संपत्तियों को फ्रीज कर अटैच करने के आदेश जारी किए।
कार्रवाई के तहत दनौदा निवासी पवन उर्फ समुंदर, खरल निवासी अजय, ढाकल निवासी सतीश कुमार, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, धमतान साहिब निवासी सुनीता और कर्मगढ़ निवासी दलेल सिंह की संपत्तियां अटैच की गई हैं। इनमें कृषि भूमि, वाहन और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गांव नगूरां निवासी राजेश उर्फ राजा की करीब 13 कनाल नौ मरला कृषि भूमि भी अटैच की गई है। आरोपी को थाना सदर नरवाना क्षेत्र में 5.270 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उक्त भूमि नशा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी।
वहीं जून तक चले विशेष नशा मुक्ति पखवाड़े के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया था। इसके तहत जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 41 एफआईआर दर्ज कर 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें