फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को अवैध संबंध बनाना पड़ा महंगा, मारपीट कर रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई को एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाना महंगा पड़ गया। जेई ने आरोप लगाया है कि महिला व उसके पति ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए और 20 लाख रुपये के चेक ले लिए। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की। शहर थाना पुलिस ने जेई की शिकायत पर महिला, उसके पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में जेई ने बताया कि एक गांव का व्यक्ति उसकी गाड़ी पर तीन वर्ष पहले ड्राइवर था। वह नौकरी छोड़कर चला गया। इसके बाद उस ड्राइवर की पत्नी के साथ उसकी बातचीत होने लगी। बाद में दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। 11 नवंबर को महिला का उसके पास फोन आया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह फिलहाल बड़ौदा में खड़ी है। जेई ने कहा कि वह गाड़ी लेकर महिला को लेने गया। वह महिला को लेकर जींद में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर पहुंचा। जहां उसका पति उसे मिला। यहां पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे कैथल रोड स्थित एक मकान में ले गए। यहां फिर उसके साथ मारपीट की गई। यहां दो अन्य लोग मिले और उसे जबरदस्ती बिस्तर पर बैठाकर महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। महिला के पति ने उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। मकान में प्रदीप नामक व्यक्ति ने कहा कि वह तुम्हारा समझौता करवा देगा। उसने 20 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी से चेक बुक निकाल ली और 20 लाख के तीन चेक पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। इसके अलावा दो अन्य लोगों से उससे डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेई की शिकायत पर महिला, उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें