फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंटरनेट बुनियाद केंद्र के बच्चों की पढ़ाई में नहीं बनेगा बाधा

Sun, 11 Aug 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी03: रणधीर सिंह लोहान जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में चल रहे पांच बुनियाद केंद्रों पर अब खुद की इंटरनेट सुविधा होगी। इससे इन केंद्रों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक सेंटर के लिए अलग से 25 हजार रुपये का बजट इंटरनेट लगवाने के लिए मंजूर किया है। इन केंद्रों पर 200 विद्यार्थियों को ब्रॉडबैंड सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर पहले जो सुविधा दी जा रही थी, उससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही थी। इसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा जरूरत इंटरनेट की होती है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने इन केंद्रों पर इंटरनेट लगाने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए बुनियाद योजना शुरू की थी। विभाग का लक्ष्य था कि विद्यार्थियों को कोचिंग सेंटरों की महंगी फीस न न भरनी पड़े और होनहार विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से बेहतर सुविधा मिल सके। इस योजना के तहत कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को एनईईटी व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई करवाई जाती है। जिले में पांच बुनियादी केंद्र हैं। इनमें जींद के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जुलाना का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों व राजकीय सीनियर सेकेंडरी नरवाना स्कूल शामिल हैं।

प्रत्येक बुनियाद केंद्र के लिए जारी किया बजट

जिले में चल रहे पांच बुनियाद केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभाग ने बजट जारी किया है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी न आए। प्रत्येक केंद्र पर 25 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। -रणधीर सिंह लोहान जिला विज्ञान विशेषज्ञ।

11जेएनडी03: रणधीर सिंह लोहान जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें