फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैदी संदीप मौत मामले में एसपी से मिले परिजन, कहा- आरोपियों को मिले कड़ी सजा

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी23-एसपी कार्यालय के बाहर संदीप के परिजनों को समझाते हुए थाना प्रभारी आशीष कुमार। स
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में बंद लाखन माजरा निवासी संदीप (26) की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों ने एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया जिसके बाद परिजन संतुष्ट होकर लौट गए।
विज्ञापन

कैदी संदीप ने मौत से पहले अपने पैर पर जेल के दो उपाधीक्षकों, हवलदार और एक कैदी पर मानसिक प्रताड़ना व इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। उसने अपनी मौत के लिए इन्हीं लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
आरोप है कि पीजीआई में उपचाराधीन होने के बावजूद उसे समय पर दवा और उचित इलाज नहीं मिल रहा था। उसने यह भी लिखा कि उसे 14 एमएम की पथरी थी और दर्द के बावजूद पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज खानपुर में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का और पता चल पाएगा।
सोमवार को थी हाईकोर्ट में सुनवाई
संदीप के पिता वासुदेव ने बताया कि संदीप की सोमवार को हाईकोर्ट चंडीगढ़ में सुनवाई थी। इसको लेकर सोमवार सुबह ही वह लाखनमाजरा से जींद के लिए चल पड़े थे। जब वह किनाना पहुंचे तो जेल से उनके पास मोबाइल पर संदीप की मौत की सूचना मिली।
कैदी-बंदियों ने नहीं खाया खाना, शाम को प्रशासन ने मनाया
घटना के बाद जिला कारागार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। विरोध स्वरूप कई कैदी-बंदियों ने दिन में भोजन करने से इन्कार कर दिया। जेल प्रशासन ने शाम को उन्हें समझाकर भोजन कराया। कैदियों ने भी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
वर्जन
मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।-आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल पुलिस लाइन थाना जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें