फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
04जेएनडी31: ​जयंती देवी मंदिर में ​शिव की पूजा करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावन माह के चलते मंगलवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा देश में खुशहाली की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख जयंती देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का विशेष पूजन एवं जलाभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने, विश्राम और भोजन-पानी की विशेष व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि शिवभक्तों की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया गया है, जहां पेयजल, प्रसाद, भोजन और विश्राम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दौरान श्रद्धा एवं आस्था के साथ किए गए जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील भी की। सावन माह के दौरान आगामी दिनों में भी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें