फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के औद्योगिक विकास से युवाओं को मिलेगा रोजगार : मिड्ढा

Mon, 18 Nov 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी23: कार्यक्रम में मंचासीन डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों के कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए जींद की जनता को बहका कर धरना-प्रदर्शन करवाते हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जनता इन गतिविधियों से दूर रहकर अपने बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा रविवार को तीन दिवसीय धन्यवाद दौरे के अंतिम दिन कंडेला, जीतगढ़, रूपगढ़, कैरखेड़ी व अहिरका गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
मिड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाओं के माध्यम से हर गांव और हर युवा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद के औद्योगिक विकास की ओर कदम बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो। सरकार का यह वादा है कि जींद को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जींद के प्रत्येक गांव में पुस्तकालय स्थापित करेगी, ताकि ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े। जींद में मेडिकल कॉलेज बन चुका है, जिससे अब बहनों को भविष्य में नर्सिंग में प्रवेश के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जींद और उसके गांवों में जितना विकास कार्य हुआ है वह किसी भी पिछली सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में और अधिक मजबूत किया जाएगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को तीन गुना गति से आगे ले जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज अहलावत, भाजपा नेता टेकराम कंडेला, सुनील वशिष्ठ मौजूद थे।

17जेएनडी23: कार्यक्रम में मंचासीन डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें