फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बहिष्कार के मामले में पीड़ितों का धरना दूसरे दिन भी चला

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे पीड़ित। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। खापड़ व छात्तर गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में दोनों गांवों के पीड़ित परिवार को धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी लघु सचिवालय के बाहर जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के प्रदेश संयोजक एडवोकेट रजत कलसन और भीम आर्मी के नेता संदीप बराह पहुंचे।
विज्ञापन

रजत कलसन ने कहा कि दोनों गांव के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जींद की कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। संदीप बराह ने कहा कि भीम आर्मी पीड़ितों के साथ मिलकर उन्हें न्याय दिलाने के संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल दोनों ही गांवों में पीड़ितों से मिलने आएंगे। धरना संचालक दिनेश खापड़ ने कहा जींद प्रशासन जानबूझ कर आरोपियों को बचाने का काम कर रहा है।
बाहर से आकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ देंगे शिकायत
वहीं गांव की सद्भावना समिति के सदस्य एडवोकेट जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर गांव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के वीडियो भी मिले हैं। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है। बुधवार को पुलिस को इसकी शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें