पांच वर्ष पहले पुरुषोत्तम पर किए गए हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों की बुधवार को अदालत में पेशी थी। पेशी पर कोई भी आरोपी नहीं पहुंचा। इस मामले में मुख्य गवाह पुरुषोत्तम के भाई श्याम सुंदर की मंगलवार सुबह गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।
अदालत में सुनवाई के चलते में पुलिस को उम्मीद थी कि आरोपी अदालत में आएंगे। इसके चलते अदालत परिसर के चारों तरफ पुलिस सादे कपड़ों में तैनात रही। इसके बावजूद अदालत में होने वाली सुनवाई के मामले में कोई भी आरोपी नहीं पहुंचा। पुरुषोतम की हत्या के प्रयास के आरोपियों पर ही अब श्यामसुंदर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगे हैं।
नहीं हुई गिरफ्तारी
श्यामसुंदर की हत्या के दो दिन बाद बुधवार को भी पुलिस किसी भी आरोपी को काबू नहीं कर पाई। इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। में से एक को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई, जबकि पुलिस की तीनों टीमें हत्यारोपियों की तलाश में आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमें सीसीटीवी फूटेज के आधार पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कर रही काम
इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए व शहर थाना की टीम लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लगा है लेकिन पुलिस की टीमें आरोपियों के ठिकानों तक शीघ्र ही पहुंचकर उनको गिरफ्तार करेगी। -दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी, जींद।