फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बिक रहा हो तो तुरंत दें जानकारी : एसडीएम

Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी32: बच्चों को नशे से दूर रहने की जानकारी देते हुए एसडीएम दलजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। फरैण कलां गांव के राजकीय स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम दलजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, शिक्षक, महिलाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। फरैण कलां गांव के सरपंच रामकुमार समेत अन्य ने मौजूदा नरवाना के एसडीएम दलजीत सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में आमजन के सहयोग की भागीदारी होनी आवश्यक है। समाज से बुराइयों का खात्मा करने के लिए जनप्रतिनिधि व सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह अपराध को भी जन्म देता है। नशा करने और बेचने वाले दोनों व्यक्ति, समूह को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने युवाओं, शिक्षकों और ग्राम वासियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। नशामुक्त समाज की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सरपंच रामकुमार समेत समस्त ग्राम पंचायत से अपील की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। एसडीएम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए बच्चों से कहा कि आजकल रोड पर हादसे हो रहे हैं, इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या उपयोग हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 9050891508 पर दें। इस दौरान उन्होंने गांव को नशामुक्त करने के लिए उपस्थित ग्रामीणों व स्कूली विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर सरपंच रामकुमार, प्रधानाचार्य मुकेश, अतुल वर्मा, सतीश कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

16जेएनडी32: बच्चों को नशे से दूर रहने की जानकारी देते हुए एसडीएम दलजीत सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें