फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाषण में अंतिम तो वाद्य यंत्र वादन में इब्राहिम ने मारी बाजी

Sat, 04 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी06 : प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए निर्णायक मंडल सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अंतिम, द्वितीय सुकान्त तो तृतीय सूरज रहे। वहीं वाद्य यंत्र वादन में प्रथम इब्राहिम, द्वितीय गुरदीप तो तृतीय कुलदीप रहे।
विज्ञापन

वहीं कविता पाठ में प्रथम सुखविंदर, द्वितीय प्रीति व तृतीय रहे। हरियाणवी प्रस्तुति में प्रथम कुलदीप, द्वितीय कैलाश तो तृतीय वंश भोला रहे। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रथम साहिल, द्वितीय वंश, तृतीय दीपक रहा।
इसके अलावा मोनो एक्टिंग मेंं प्रथम कुलदीप, द्वितीय हर्ष व तृतीय अंशु रहे। इसका आयोजन यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश किया गया।
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, हरियाणवी परंपरा की प्रस्तुति, चित्रकला, रंगोली, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, वाद्य यंत्र वादन, एकल अभिनय मोनो एक्टिंग प्रतियोगिताओं में सक्रिय भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप कुमार और सह-संयोजक शर्मिला ने प्रतिभागियों का कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर हरज्ञान, रीना मलिक, राम कुमार, नरेंद्र दुग्गल, शर्मिला, भूपेंद्र, राहुल, विजयपाल, नीरू और चंचल शर्मा मौजूद रहे। निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें